Homeब्यूटीHow To Apply Oil on Hairs: क्या आप भी...

How To Apply Oil on Hairs: क्या आप भी बालों में इस तरह लगाते हैं गर्म तेल‌? आज ही करें बंद, बाल हो सकते हैं डेमेज

How To Apply Oil on Hairs: बालों Hairs का सुंदर और काले बनाए रखने के लिए उनकी केयर करना बहुत जरुरी होता है। बाल कमजोर न हो इसलिए बालों पर तेल लगाना काफी जरुरी होता है, नहीं तो वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं। लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में सही तरह से बालों को मेनटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए अधिकतर लोग हेयरवॉश करने से कुछ घंटों पहले बालों में गर्म तेल लगाते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म तेल बालों पर लगाने से वह डेमेज होने लगते हैं।
अगर आप भी इस तरह की गलती अपने बालों (How To Apply Oil on Hairs) के साथ कर रहे हैं, तो आज ही रुक जाएं। ऐसा करने से बालों को कई नुकसान होते हैं। जिसके बारे में आपको इस आर्टिकल के जरिए बताया जाएगा।

बाल‌ होते हैं बेजान

अगर आप भी बालों में चंपी करते समय गर्म तेल का यूज करते हैं, तो इसे बाल डेमेज होने लगते हैं और वह टूटने लगते हैं। ऐसा करने से बालों की शाइन भी खोने लगती है। इसकी जगह आप गुनगुने तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बालों की सतह पर होता है असर

वैसे सर्दियों के मौसम में हेयर प्रॉब्लम्स जैसे डैंड्रफ और हेयर फॉल Hair fall आदि से छुटकारा पाने के लिए तेल लगाना बेस्ट माना जाता है। लेकिन ज्यादा गर्म तेल से बालों की स्कैल्प और भी ज्यादा रुखी हो जाती है। जिस वजह से डैंड्रफ और खुजली की समस्या कम होने की बजाए और अधिक बढ़ जाती है।

तेल में मौजूद पोषण होते हैं कम

बालों में गुनगुना तेल लगाना अच्छा होता है। लेकिन यदि आप तेल की ज्यादा गर्म कर देते हैं, तो इसे तेल में मौजूद पोषण और विटामिन्स खत्म होने लगते हैं। जिसके बाद उस तेल को बालों पर लगाने का कोई फायदा नहीं होता है।

इस तरीके से लगाएं बालों पर तेल

डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से रिलीफ पाने के लिए नारियल तेल को लगाएं। तेल को 10 मिनट गर्म करें। फिर ठंडा करने के बाद बालों पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन-ई की कैप्सूल भी मिला सकते हैं। अच्छे से मालिश करने के बाद आप 1 घंटे बाद जेंटल शैम्पू से हेयरवॉश करें। बालों को अच्छे से सूखने के बाद भी कॉम्ब करें।

यह भी पढ़ें: Dandruff Home Remedies: बालों में हो रही डैंड्रफ को खत्म करने के इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, नहीं होगी शर्म महसूस

 

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles