Homeब्यूटीDark Circle: इस होम मेड जेल से पाए डार्क...

Dark Circle: इस होम मेड जेल से पाए डार्क सर्कल से छुटकारा

Dark Circle:  खराब जीवनशैली और तनाव के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होना आम बात है। यह उन लोगों के लिए एक गंभीर समस्या है जिन्हें घर और बाहर दोनों जगह काम संभालना पड़ता है। ऐसे लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते, जिसके कारण वे अनिद्रा के शिकार हो जाते हैं। नींद की कमी के कारण वे तनाव का शिकार हो जाते हैं। बढ़ते तनाव का सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखाई देता है। तनाव के कारण चेहरे पर काले घेरे हो जाते हैं।
डार्क सर्कल को छुपाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन लोग इसका कोई स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाते हैं। इसे छुपाने के लिए लड़कियां मेकअप का इस्तेमाल करती हैं लेकिन मेकअप करने से उनका चेहरा और भी खराब हो जाता है। इसे ठीक करने के लिए आजकल बाजार में कई तरह के इलाज उपलब्ध हैं। लेकिन ऐसे केमिकल ट्रीटमेंट हर किसी की त्वचा को सूट नहीं करते। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।

बादाम का तेल और शहद

बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, इसे आंखों के आसपास लगाने से आपको फायदा मिल सकता है। इसके लिए आप आंखों के नीचे काले घेरे वाली जगह पर बादाम का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके साथ शहद भी मिला सकते हैं। आंखों की मालिश करने से आपको आराम महसूस होता है, जिससे आपका तनाव भी कम हो जाता है। विटामिन ई से आंखों के आसपास की त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है।

ग्रीन टी के साथ एलोवेरा जेल

ग्रीन टी और एलोवेरा जेल का मिश्रण लगाने से काले घेरों से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को धूप और बाहरी गंदगी से बचाता है। इन दोनों को मिलाकर आंखों के आसपास लगाने से महीन रेखाओं के निशान भी कम हो सकते हैं। इस जेल को बनाने के लिए ग्रीन टी पाउडर और एलोवेरा जेल को एक साथ मिला लें। इसके बाद इसे डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद इसे साफ कर लें और थोड़ा मॉइस्चराइजर लगा लें। इस उपाय को रोजाना करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

विटामिन ई और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल और विटामिन ई दोनों त्वचा देखभाल उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका प्रयोग खासतौर पर काले घेरों को कम करने के लिए किया जाता है। ये दोनों चीजें त्वचा को नमी प्रदान करती हैं। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो मृत कोशिकाओं को हटाकर प्रभावित त्वचा की रंगत निखारने में सहायक होते हैं।

Latest Articles

Exit mobile version