Homeब्यूटीHomemade Face Pack: सर्दियों में भी मुलायम स्किन पाने...

Homemade Face Pack: सर्दियों में भी मुलायम स्किन पाने के लिए इस तरह खसखस से बने होम मेड फेस पैक को करें अप्लाई

Homemade Face Pack: विंटर सीजनWinter Season में स्किन Skin को थोड़ी ज्य़ादा केयर की जरुरत होती है। इन दिनों चलने वाली हवा की वजह से चेहरे पर काफी बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। जिस वजह से स्किन ड्राय होने लगती है। ऐसे में चेहरे को भरपूर पोषण की जरुरत होती है। जो चेहरे की सुंदरता और सॉफ्टनेस को बनाए रखता है। इन तरह की दिक्कतों से बचने के लिए आप कई सारे प्रोडक्टस को अपने स्किन केयर रुटीन (Skin Care Routine) में शांमिल करते हैं। लेकिन वह काफी मंहगे होते हैं। जो बार-बार खरीदने थोड़े मुश्किल होते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको खसखस की मदद से घर पर बनने वाले फेस पेक (Homemade Face Pack) के बारे में बताएंगे, जिसे आप बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

खसखस और शहद से बनाए फेस पैक

आप अपनी स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए आप इस फेस पैक को बनाएं।‌ इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच खसखस पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाना है। दोनों को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक इसे लगाएं रखें। बाद में इसे आप पानी से इसे धो दें। इसे लगाने से फेस एकदम क्लीन होता है।

हल्दी और खसखस से बना फेस पैक करें अप्लाई

हल्दी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इसमें कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं‌। जो चेहरे को एक्ने फ्री बनाने में मदद करते हैं। आप 1 चम्मच खसखस और 2-3 चुटकी हल्दी डालें। आप इसमें थोड़ा रोज वॉटर भी मिला सकते हैं। इन्हें अच्छे से मिक्स करके अपनी स्किन पर अप्लाई करें।

खसखस और एलोवेरा जेल 

यह दोनों ही चीजें फेस के लिए अच्छी मानी जाती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस पैक को भी अप्लाई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए रात भर भीगे हुए खसखस के बीज को ग्राइंड करना है। बाद में इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल Aloe Vera Gel बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाना है। इसे 15 मिनट तक सूखने दें। बाद में इसे पानी से साफ करें।

दही और खसखस का बनाए फेस स्क्रब Face Scrub

यदि आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, फेस पर हो रहे दाग -धब्बो को लाइट करना चाहते हैं तो यह स्क्रब आपकी स्किन के लिए सबसे बेस्ट है। दही चेहरे के रंग को साफ करने के लिए अच्छा माना जाता है। आप इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 3-4 चम्मच खसखस पाउडर लें। इसमें 3-4 चम्मच दही मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करके अपने फेस पर लगाएं और फेस की स्क्रबिंग करें। आप इसे हफ्ते में 2 बार‌ अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

Tips: आप चाहे तो खसखस में दूध भी मिला सकती हैं। खसखस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो चेहरे के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें: Winter Skin Care: जनवरी की ठंड छीन रही है स्किन का ग्लो? इन टिप्स से चेहरा रहेगा खिला-खिला

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version