Homeब्यूटीHome made Lip balm:  इन आसान तरीकों से बनाएं...

Home made Lip balm:  इन आसान तरीकों से बनाएं घर पर ही लिप बाम, कुछ ही दिनों में खिलेगा होंठों का गुलाबी रंग

Home made Lip balm: सर्दियां (winter season) आते ही बॉडी ड्राई होनी शुरु हो जाती है। खासतौर से चेहरे और होंठों की स्किन थोड़ी ज्यादा सेंसिटव (sensitive skin) होने के कारण इनके रफ और फटने का रिस्क भी अधिक बना रहता है। इस तरह की दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं ऑनलाइन ब्रांडस पर न जानें कितने रुपए लिप बाम और लिप मास्क पर खर्च कर देती हैं। लेकिन फिर भी कई बार स्किन पूरी तरह से ठीक नहीं पाती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लिप बाम को घर पर बनाने (home made) के बारे में बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Glowing Skin Tips चेहरे पर पानी है अगर दूध जैसी चमक, तो इन टिप्स को करें फॉलो

घी से बनाएं लिप बाम (lip balm from ghee)

घी को कई सारी चीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। घी को होंठों पर अप्लाई करने से उनकी खूबसूरती और पिंक रंग कायम रहता है। साथ ही लिप्स की नमी भी बनी रहती है। घी से लिप बाम बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून घी, थोड़ा सा नारियल ऑलय और थोड़ा सा शहद। इन तीनों को मिक्स करके अच्छे से गर्म करें। थोड़ी देर इसे ठंड़ा होने दे। बाद में इसे फ्रिज में रख दें। इस तरह आपका लिप बाम घर पर ही रेडी हो जाएगा। अगर आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें खूशबूदार ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं।

अनार (pomegranate) और कोकोनट (Coconut) से तैयार करें लिप बाम

अनार खाना शरीर के लिए बहुत बढ़िया फल माना जात है। ठीक उसी प्रकार अनार के रस को होंठों पर लगाने से वह एकदम गुलाबी और सॉफ्ट हो जाते हैं। अनार से लिप बाम बनाने के लिए आप सबसे पहले अनार का अच्छे से जूस निकाल लें। उसमें 2-3 चम्चम नारियल के तेल को मिक्स करें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसे फ्रिज में रख दें। कुछ समय बाद आप इसे अपने लिप्स पर अप्लाई कर सकती हैँ। और सात दिनों के अंदर आपको काफी असर देखने को भी मिल सकता है।

गुलाबी की पत्तियों (Rose petals) से बनाएं नेचुरल लिप बाम (lip balm)

गुलाब न केवल खूशबू महकाने के काम आता है। बल्कि इसे कई अन्य कामों के लिए भी इसेमाल किया जा सकता है। इसी तरह आप गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को लेकर उसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। इसमें दो चम्मच वैक्स को मिलाएं। अब इस नए पेस्ट को गर्म करें और बाद में फ्रिज में जमने के लिए रख दें। कुछ समय बाद आप इसे अपने फटे हुए होंठों पर लगा सकते हैं। आप चाहे तो इसे और ज्यादा ऑयली बनाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकती हैं।

Tips:  रात को सोने से पहले रोजाना लिप मास्क या नारियल के तेल से मसाज करनी चाहिए। लिपस्टिक का यूज करने से भी वैसलीन को होठों पर अप्लाई करने से उनके काले होने के चांस कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Winter Hair Care Tips: जानें सर्दियों में इस तरह के पानी से हेयर वॉश करने के लाभ

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles