Homeब्यूटीHoli 2024: रंगों के केमिकल बालों को पहुंचा सकते...

Holi 2024: रंगों के केमिकल बालों को पहुंचा सकते हैं नुकसान, महिलाएं इस तरह रोकें हेयर फॉल

Holi 2024: होली का त्योहार 25 मार्च को खेला जाएगा इस दिन लोग धूमधाम से यह त्यौहार मनाते हैं एक दूसरे के गले लगते हैं। बात जब एक दूसरे को रंग लगाने की आती है तो वह शरीर के किसी भी हिस्से पर रंग लगा देते हैं जिसमें हमारे बाल भी शामिल है। यह तो हम सभी जानते हैं कि Holi 2024 रंगों में केमिकल मिला होता है जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचता है अगर आपको भी होली खेलना पसंद है तो अपनी त्वचा और बालों की सुरक्षा कर लीजिए। जब हमारे बालों में रंग चिपक जाते हैं तो हेयर फॉल हो जाता है इस तरह से हमारे बाल रूखे सुखी बेजान हो जाते हैं। इसलिए आपको होली खेलने से पहले बालों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

Holi 2024 simple way to protect hair from holi color holi ke rangon se balo ki dekhbhal kaise kare

कंडीशनर – Conditioner

होली खेलने से एक दिन पहले अपने बालों को धो लें और बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर आप अपने बाल नहीं धोना चाहते तो अपने बालों में अच्छे से हेयर सीरम लगाएं। इससे आपके बालों पर एक परत बन जाएगी, जो आपके बालों को कलर से बचाएगी।

Holi 2024 simple way to protect hair from holi color holi ke rangon se balo ki dekhbhal kaise kare

तेल मालिश – Oil Massage

होली खेलने से पहले अपने बालों की अच्छे से तेल से मालिश कर लें. इसके बाद जब आप होली खेलेंगे तो तेल की एक परत आपके बालों को रंग से दूर रखेगी। बाल धोने के बाद इसका रंग भी आसानी से निकल जाएगा।

White Hair Mask| हेयर मास्क लगाने का तरीका| Hair Mask Lagane Ka Tarika |  how to apply hair mask | HerZindagi

हेयर मास्क – Hair Mask

अगर आप घर पर होली खेल रहे हैं तो बालों पर हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अरंडी के तेल में नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर अच्छे से लगाएं। इससे आपके बाल अच्छे से कवर हो जायेंगे. इसके इस्तेमाल के बाद रंग बालों पर नहीं चिपकेगा।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles