Homeब्यूटीFeet Mehndi Designs: हाथ ही नहीं पैरों में भी...

Feet Mehndi Designs: हाथ ही नहीं पैरों में भी खूबसूरत लगेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस, स्पेशल ऑकेजन पर करें ट्राई

Feet Mehndi Designs: हिंदू धर्म में शादी शुदा महिलाओं का मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है अब चाहे कोई त्यौहार हो या फिर कोई फंक्शन वैसे मेहंदी को 16 सिंगर का हिस्सा भी माना जाता है इसके अलावा महिलाएं तीज त्योहार पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। आपको बता दे की मेहंदी Feet Mehndi Designs से जुड़ी एक कहावत भी कही जाती है वह आपने सुना ही होगा जिसमें मेहंदी का रंग खूब चढ़ता है तो पति बेहद प्यार करता है ऐसे में सुहागिन महिलाएं अपने श्रृंगार को लेकर मेहंदी भी इसमें शामिल करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपके हाथ ही नहीं पैरों के लिए मेहंदी के बेस्ट डिजाइंस दिखाएंगे जो एक खूबसूरत लुक देगा। अगर आप चाहे तो इस स्पेशल ऑकेजन पर ट्राई भी कर सकती हैं।

फ्लावर मेहंदी डिजाइन – Flower Mehndi Design

क्या आप इस करवा चौथ अपने पैरों पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं? अगर हां तो आपको ऐसा डिजाइन ट्राई करना चाहिए जो सिंपल होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगे। मेहंदी डिजाइन में हमेशा फूलों का डिजाइन पसंद किया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद है। आप अपने पैरों पर कोई बड़ा सा फूल बनवा सकते हैं।

ब्राइड मेहंदी डिजाइन – Bride mehndi Design

इस करवा चौथ क्या आप दुल्हन की तरह सजने वाली हैं? अगर हां तो पैरों पर दुल्हन मेहंदी डिजाइन लगवाएं। कई महिलाएं अपने पूरे पैरों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में वह इस मेहंदी डिजाइन को चुनती हैं। दुल्हन की मेहंदी में भी आप कई तरह के डिजाइन बना सकती हैं। जैसे मोर का डिज़ाइन. इससे आपकी मेहंदी दोगुनी खूबसूरत लगेगी. ऊपर दिखाई गई फोटो में क्रिसक्रॉस मेहंदी डिजाइन है जिसमें एक मोर भी बना हुआ है. यकीन मानिए यह मेहंदी डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ा देगा।

बॉक्स मेहंदी डिजाइन – Box Mehndi Design

अगर आप एक ही तरह की मेहंदी डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस बार अपने पैरों पर बॉक्स मेहंदी डिजाइन लगवाएं। आप इसमें ट्विस्ट भी दे सकते हैं. यानि कि पैर के दोनों तरफ डॉट बनाकर एक बॉक्स बना लें। फिर उंगलियों पर फूलों का डिजाइन बनवाएं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके पैर भरे-भरे दिखें तो आपको इसमें दूसरे डिजाइन बनवाने होंगे। जैसे आप सिर्फ सर्कल डिजाइन भी बना सकते हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version