Homeब्यूटीEid Mehndi Designs: ईद के दिन महिलाओं के हाथों...

Eid Mehndi Designs: ईद के दिन महिलाओं के हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ये मेहंदी डिजाइंस, हर कोई करेगा तारीफ

Eid Mehndi Designs: ईद के मौके पर सभी महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। बेहतरीन पारंपरिक पोशाकें और आभूषण पहनती हैं। वह मेकअप और मेहंदी भी लगाती हैं। ये उनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं. ईद पर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए आउटफिट और ज्वैलरी पहनने से लेकर Eid Mehndi Designs मेहंदी लगाने तक सब कुछ करती हैं। ऐसे में अगर आप लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो यहां से इन डिजाइन्स से आइडिया ले सकती हैं।

नेट मेहंदी

अगर आप चाहते हैं कि ईद के मौके पर आपके हाथ भरे रहें। तो आप इस तरह की नेट मेहंदी लगवा सकती हैं। साथ ही इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे। इस तरह के डिजाइन आप आगे और पीछे दोनों तरफ बना सकते हैं।

सर्कल डिजाइन

आजकल सर्कल डिजाइन मेहंदी काफी ट्रेंड में है। आप भी ऐसे डिजाइन लगवा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी लगाना बहुत आसान है। इसलिए आप घर पर ही आगे और पीछे दोनों हाथों पर यह डिजाइन बनवा सकती हैं।

फूल मेहंदी डिजाइन

फूल मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इस तरह का डिज़ाइन आपके हाथों को भरा हुआ दिखाएगा और बहुत प्यारा लगेगा। इसमें आप मोर और ज्वेलरी जैसे कई डिजाइन बना सकती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन लोगों को खूब पसंद आते हैं. दरअसल, इसमें अधिकतर बेल ही लगाई जाती है। लेकिन आप ऐसा कुछ भी आज़मा सकते हैं. ताकि आपका पूरा हाथ भरा हुआ महसूस हो.

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles