Homeब्यूटीBridal Mehndi Design: ब्राइडल मेहंदी के ये डिजाइंस है...

Bridal Mehndi Design: ब्राइडल मेहंदी के ये डिजाइंस है बेहद खूबसूरत, आउटफिट से करें मैच

Bridal Mehndi Designs: दरअसल, आलिया ने ट्रेडिशनल स्टाइल में ब्राइडल मेहंदी लगवाने की बजाय अपने हाथों पर मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन लगवाया था। Bridal Mehndi Designs आजकल मंडला आर्ट काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी आर्ट में हल्के डिजाइन हैं, जिन्हें बहुत ही कम समय में लगाया जा सकता है। 

ब्राइडल मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस

सबसे अच्छी बात तो यह है कि जो लोग मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट नहीं हैं वे भी इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। तो आइए आज हम आपको मंडला मेहंदी डिजाइन की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप अपने लिए मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं।

Bridal Mehndi Designs

सर्कल मंडला मेहंदी

मंडला मेहंदी की खास बात यह है कि इसे आप हाथों और पैरों दोनों पर लगा सकते हैं। आप इसे अपने हाथ पर बैक मेहंदी डिजाइन के तौर पर भी लगा सकती हैं। इस तस्वीर में मल्टी सर्कल मंडला मेहंदी डिजाइन नजर आ रहा है। इस प्रकार के डिज़ाइन में आप गोले के अंदर एक गोला बनाते हैं और प्रत्येक गोले को भरते हैं।

Bridal Mehndi Designs

मंडला मेहंदी डिजाइन

इस तस्वीर में आप तितली और फूल कला के साथ मंडला मेहंदी डिजाइन देख सकते हैं। अगर आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा रही हैं तो आपको अपनी उंगलियों पर भी मैचिंग डिजाइन लगाना चाहिए। अगर आप दुल्हन मेहंदी लगा रही हैं तो आप अपनी उंगलियों पर अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकती हैं।

Bridal Mehndi Designs

कमल का डिज़ाइन

मेहंदी डिजाइन में अगर कमल का फूल हो तो इसकी खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। आप मंडला मेहंदी में कमल का डिज़ाइन भी जोड़ सकती हैं। इसके लिए आप इस तस्वीर को एक बार ध्यान से देखिए.

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles