Homeब्यूटीBridal Foot Mehndi Designs: दुल्हन के पैरों पर खूबसूरत...

Bridal Foot Mehndi Designs: दुल्हन के पैरों पर खूबसूरत लगेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस, देखेंगी सबसे अलग

Bridal Foot Mehndi Designs: मेहंदी हमारे भारतीय परिधान में बहुत मान्य रखती है महिलाओं के हाथों पर किसी भी तीज त्यौहार में मेहंदी जरूर देखी जाती है क्योंकि यह सुहाग की निशानी होती है। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत Bridal Foot Mehndi Designs कर रही है तो मेहंदी के बेस्ट डिजाइंस ट्राई करें। हर होने वाली दुल्हन इस बात की दीवानी होती है कि उसकी मेहंदी खूबसूरत और काली हो। वैसे मेहंदी सिर्फ दुल्हन के हाथों पर ही नहीं बल्कि पैरों पर भी लगाई जाती है। दुल्हन की मेहंदी सामान्य मेहंदी से अलग होती है क्योंकि इसमें भारी डिजाइन होते हैं। दुल्हन के हाथों के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं, आज हम आपको दुल्हन के पैरों की मेहंदी के बारे में बताएंगे।

दुल्हन के पैरों के लिए बेस्ट डिजाइंस

नेट वर्क मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाना हर दुल्हन को पसंद होता है, लेकिन मेहंदी लगाने में लगने वाले समय से हर दुल्हन घबरा जाती है। दरअसल, दुल्हन की मेहंदी को लेकर ज्यादातर लोगों की यह गलतफहमी होती है कि वह अच्छी और भरी हुई होनी चाहिए। हालांकि अब जो लेटेस्ट डिजाइन आ रहे हैं, वे इस भ्रम को तोड़ते हैं, लेकिन फिर भी अगर आप कम समय में पूरी मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आपको नेट वर्क वाली मेहंदी लगवानी चाहिए।

चौकोर मेहंदी डिजाइन

अगर आप वॉटर वर्क नहीं करवाना चाहती हैं तो चौकोर मेहंदी डिजाइन भी चुन सकती हैं, यह आपके पैरों को बेहद खूबसूरत लुक देगी। आप अपने पैरों पर बेल और गोलाकार डिजाइन भी लगवा सकती हैं। यह ठीक तो नहीं है लेकिन इस तरह की चौड़ी डिजाइन वाली मेहंदी जल्दी लग जाती है और पैरों पर भी भर जाती है।

फ्लावर मेहंदी डिजाइन

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन पर एक नजर डालें। मेहंदी डिजाइन नवीनतम हैं। इन्हें लगाना आसान है और ये आपके पैरों को मेहंदी के रंग से पूरी तरह भर देंगे।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version