Homeब्यूटीBlack Nail Art Designs: नाखूनों को दीजिए डिफरेंट लुक,...

Black Nail Art Designs: नाखूनों को दीजिए डिफरेंट लुक, ट्रेंड में है ये ब्लैक कलर के नेल आर्ट डिजाइंस

Black Nail Art Designs: महिलाएं अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखना चाहती है इसके लिए वह समय-समय पर मैनीक्योर और पेडीक्योर जरूर करती हैं। अगर आप इसके अलावा अपने नाखून को एक अच्छा लुक देना चाहती है तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। ब्लैक कलर एक ऐसा कलर है जो महिलाओं को काफी पसंद आता है ब्लैक कलर की ड्रेस हो या फिर कोई एसेसरीज महिलाओं को बहुत अच्छा लगता है क्योंकि यह काफी डिफरेंट लुक देता है।

ब्लैक नेल आर्ट के बेस्ट डिजाइंस

इसके अलावा आज हम ब्लैक कलर के नेल आर्ट की बात करेंगे जो इस समय ट्रेडिंग में चल रहे हैं। आपको बता दे की आप मैनीक्योर करने के बाद सिंपल ब्लैक कलर के नेल्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे व्हाइट और गोल्ड जैसे नेल पेंट से टच भी कर सकते हैं इसके अलावा नीचे कई ब्लैक नेल आर्ट के डिजाइंस दिए हुए हैं जो आपके हाथों को खूबसूरत बना देंगे।

मैट लुक – Mat Black Nail Designs

यह बहुत सिंपल लुक है, लेकिन बड़े नाखूनों पर बहुत अच्छा लगता है। अगर आप अपने नाखूनों को सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देना चाहती हैं तो मैट लुक में ब्लैक नेल पेंट लगा सकती हैं। आजकल बाजार में मैट नेल पेंट अलग से उपलब्ध हैं। अपने नाखूनों पर ऐसे लगाएं ब्लैक नेल पेंट.

पॉल्क नेल आर्ट – Polk Nail Art Designs

ब्लैक नेल पेंट की मदद से पोल्का डॉट नेल आर्ट डिज़ाइन बनाना एक अच्छा आइडिया है। आप कैजुअल में ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट डिजाइन बना सकती हैं। वहीं अगर आप किसी फंक्शन के लिए नेल आर्ट डिजाइन बना रही हैं तो गोल्ड कलर से पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर काले रंग की नेल पेंट लगाएं। इसके बाद साइड में गोल्ड कलर से पोल्का डॉट्स बनाएं। अंत में नाखूनों पर टॉप कोट लगाएं।

फ्रेंच टीप नेल आर्ट – French Tip Nail Art Designs

सिंपल नेल आर्ट होने के बावजूद यह बहुत क्लासी दिखता है। ब्लैक नेल पेंट की मदद से आप कई तरह से फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। उदाहरण के तौर पर सबसे पहले नाखूनों पर सफेद या काला बेस कोट लगाएं। इसके बाद दूसरा नेल पेंट फ्रेंच टिप पर लगाएं। वहीं, अगर आप नेल आर्ट में सिर्फ ब्लैक कलर का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पहले नाखूनों पर मैट लुक वाली ब्लैक नेल पेंट लगाएं और फिर फ्रेंच टिप पर शाइनी ब्लैक नेल पेंट लगाएं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version