Homeब्यूटीBest Nail Paint: ट्रेंड में चल रहे हैं नेल...

Best Nail Paint: ट्रेंड में चल रहे हैं नेल पेंट के ये कलेक्शंस, किसी भी आउटफिट के साथ होंगे मैच

Best Nail Paint: महिलाओं को अपने शरीर के हर एक अंग को खूबसूरत बनाना बहुत पसंद होता है इसके लिए वह हाथों की उंगलियों में अंगूठियां पहनती हैं गले में हर पहनती हैं कानों में कान बालियान पहनती हैं जिससे कि वह काफी खूबसूरत नजर आती है। आज इस आर्टिकल में हम नेल पेंट की बात करेंगे जो आज के समय में काफी ट्रेडिंग चल रहे हैं और महिलाओं को खूब पसंद भी आ रहे हैं। Best Nail Paint अगर देखा जाए तो महिलाओं का फेवरेट कलर ब्लैक एंड व्हाइट होता है जिनके कपड़े पहनना महिलाओं को बहुत पसंद है इसके अलावा नेल पेंट में भी इसका कलेक्शन महिलाएं जरूर रखती हैं। ब्लैक एंड व्हाइट के अलावा अगर आपको भी इस समय चलने वाले नेल पेंट के फैशन ट्रेंड के बारे में जानना है तो नीचे दिए गए कलेक्शंस को जरूर ट्राई करें। इतना ही नहीं यह सारे नेल पेंट के कलर्स आपके किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाने वाले हैं।

नियॉन नेल पेंट – Niyon Nail Paint

नियॉन रंग सिर्फ कपड़ों में ही नहीं बल्कि नेल पेंट में भी काफी लोकप्रिय हैं। अपने बेसिक आउटफिट को थोड़ा ऊपर उठाने के लिए आपको नियॉन रंग जरूर ट्राई करना चाहिए। इन्हें आप दिन और रात की पार्टियों में भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

रेनबो नेल कलर्स – Rainbow Nail Paint

इंद्रधनुष के रंग बहुत सुंदर और जीवंत लगते हैं। यह गर्म, मज़ेदार जीवंत नेल कलर गर्मियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप अलग-अलग रंगों से इंद्रधनुष बनाना चाहते हैं या रंगों को मिलाना चाहते हैं। कॉन्फ़ेटी जैसे नेल कलर बहुत सुंदर विकल्प हैं।

रेड नेल पेंट – Red Nail Paint

सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि लाल रंग हर मौसम के लिए परफेक्ट रंग है। आप लाल रंग का जो भी शेड पसंद करें, उसे आज़मा सकती हैं। वैसे आजकल रेड कलर ज्यादा ट्रेंड में है और ये हर आउटफिट के साथ मैच करता है।

पेपी पिंक नेल पेंट – Pepi Pink Paint

गुलाबी एक ऐसा रंग है जो कभी चलन से बाहर नहीं होता। पेपी पिंक, हॉट पिंक, फ्लेमिंगो पिंक, रास्पबेरी पिंक ऐसे कई शेड्स हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। आप मल्टी कलर ड्रेस या को-ऑर्ड के साथ गुलाबी नाखूनों को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

ब्लू कलर नेल पेंट – Blue Nail Paint

यह रंग बिल्कुल अनोखा है और बेहद खूबसूरत दिखता है। आपको इसमें ब्राइट शेड, जेल, मैट या लाइट ब्लू कलर ट्राई करना चाहिए। हल्का नीला, आसमानी नीला के साथ रॉयल और नेवी ब्लू भी अच्छे रंग हैं। इसके अलावा आप फ़िरोज़ा ब्लू भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके पास यह रंग नहीं है तो आप अपने नीले और हरे नेल पेंट को मिलाकर यह शेड बना सकती हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version