Homeज्योतिष शास्त्रMahashivratri 2024 Date: कब है महाशिवरात्रि? नोट करें डेट,...

Mahashivratri 2024 Date: कब है महाशिवरात्रि? नोट करें डेट, पूजा विधि और मुहूर्त

Mahashivratri 2024 Date: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण है। भोलेनाथ के भक्तों को महाशिवरात्रि के दिनों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

महाशिवरात्रि को शिव पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। यह शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। आइए जानते हैं अगले साल 2024 में पड़ने वाली महाशिवरात्रि की तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त।

महाशिवरात्री 2024 तारीख

8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन सुबह से रात तक जागरण करके शिव पूजा करने की परंपरा है। दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महा शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। उत्तर भारतीय कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि को महा शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि 2024 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 09.57 बजे शुरू होगी और अगले दिन 09 मार्च 2024 को शाम 06.17 बजे समाप्त होगी। चूंकि शिवरात्रि की पूजा रात में की जाती है, इसलिए उदयातिथि देखना जरूरी नहीं है।

निशिता काल मुहूर्त – 12.07 पूर्वाह्न – 12.55 पूर्वाह्न (9 मार्च 2024)

व्रत खोलने का समय – सुबह 06.37 बजे – दोपहर 03.28 बजे (9 मार्च 2024)

महाशिवरात्रि 2024 चार प्रहर पूजा समय

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय – शाम 06:25 – रात 09:28 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:28 बजे – 9 मार्च, 12:31 बजे
रात्रि तृतीया प्रहर पूजा समय – रात्रि 12:31 – प्रातः 03:34 तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रातः 03:34 बजे से प्रातः 06:37 बजे तक

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है

महाशिवरात्रि का त्योहार दो अहम वजहों से खास है। कहा जाता है कि इसी तिथि पर महादेव ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। इसी दिन रात को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। एक अन्य मान्यता के अनुसार, भगवान शिव पहली बार महाशिवरात्रि के दिन ही प्रकट हुए थे। शिव ज्योतिर्लिंग यानि अग्नि के शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए। महाशिवरात्रि के दिन ही 64 अलग-अलग स्थानों पर शिवलिंग प्रकट हुए थे। मान्यता है कि इस दिन शिव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Latest Articles

Exit mobile version