Homeज्योतिष शास्त्रKharmas 2024: खरमास खत्म होने के बाद कम से...

Kharmas 2024: खरमास खत्म होने के बाद कम से शुरू होंगे मांगलिक कार्य?

Kharmas 2024: खरमास 16 दिसंबर 2024 से ही शुरू हो चुका है। शास्त्रों में खरमास की अवधि एक माह मानी गई है। जब सूर्य मीन या धनु राशि में गोचर करता है तो इस राशि परिवर्तन के कारण खरमास प्रारंभ हो जाता है।

फिलहाल खरमास के कारण शादी, सगाई, गृहप्रवेश, जनेऊ संस्कार आदि जैसे शुभ कार्यों पर रोक रहता है। लोग शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए खरमास के खत्म होने का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं 2024 में कब खत्म हो रहा है खरमास और किस दिन से शुरू होंगे शुभ कार्य।

खरमास 2024 कब समाप्त होगा

खरमास 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर समाप्त होगा। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तो खरमास अवधि समाप्त हो जाती है। इस दिन से सूर्य उत्तर की ओर बढ़ता है। मकर संक्रांति से सूर्य की रोशनी तेज होने लगती है। इसी दिन से देवी-देवताओं के दिन प्रारंभ होते हैं।

खरमास के बाद शुरू होंगे ये शुभ कार्य

15 जनवरी को खरमास की अशुभ अवधि समाप्त होने के बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति से देवशयनी एकादशी तक आप गृह प्रवेश, नए वाहन की खरीदारी, भूमि, विवाह, जनेऊ संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

जनवरी 2024 में खरमास की समाप्ति पर शुभ समय

विवाह मुहूर्त जनवरी 2024 – 16,17, 20, 21, 22, 27, 28, 30,31 जनवरी
गृह प्रवेश का जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त – खरमास खत्म होने के बाद
अन्नप्राशन का जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त – 17, 25, 31 जनवरी
कर्णवेध संस्कार का जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त – 17, 18, 22, 25, 26, 31 जनवरी
उपनयन संस्कार का जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त – 21, 26, 31 जनवरी

खरमास में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?

खरमास के दौरान सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में होते हैं। ऐसी स्थिति में बृहस्पति और सूर्य दोनों का शुभ प्रभाव कम हो जाता है। सूर्य की गति धीमी हो जाती है और बृहस्पति की चमक क्षीण रहती है। शुभ कार्यों की सफलता के लिए इन दोनों ग्रहों का शुभ होना बहुत जरूरी है, यही कारण है कि खरमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं।

Latest Articles