Homeज्योतिष शास्त्रChandra Grahan 2024: 25 मार्च को लगेगा साल का...

Chandra Grahan 2024: 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों के बदलेंगे भाग्य

Chandra Grahan 2024: फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस साल होली 25 मार्च को है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है।

हिंदू धर्म में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।

चंद्र ग्रहण कब लगेगा

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 36 मिनट रहेगी।

100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब 100 साल बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बनेगा। साथ ही 25 मार्च को सूर्य, राहु मीन राशि में, शुक्र, मंगल और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से कई लोगों को लाभ होगा।

चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ है?

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण वृष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए शुभ फल देगा।

Latest Articles