Homeज्योतिष शास्त्रChanakya Niti: ये आदतें व्यक्ति को बना देती हैं...

Chanakya Niti: ये आदतें व्यक्ति को बना देती हैं कंगाल, हर कोई लगता है दुश्मन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में तो हर कोई जानता है वह अपनी नीति में लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति शास्त्र सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण होती है। आचार्य चाणक्य की बनाई गई नीतियां लोगों के लिए सफलता का सिद्धांत साबित होती है। आज के समय में बेशक चाणक्य हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी उनकी नीतियों को लोग पढ़ते हैं और उसका पालन भी करते हैं। आपको बता दे कि आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति की उन आदतों के बारे में बताया है जो व्यक्ति को दरिद्र बना देती हैं। इन बुरी आदतों के कारण व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है वह कंगाल हो जाता है।

एक व्यक्ति में नहीं होनी चाहिए ये बुरी आदतें

गंदगी से न रहें

आचार्य चाणक्य ने इंसान के बारे में जो पहली बुरी आदत बताई है वह है गंदे तरीके से रहना। जो इसके विनाश का कारण बनता है. जो लोग गंदे रहते हैं और साफ कपड़े नहीं पहनते हैं। ऐसे लोग हमेशा गरीब रहते हैं और जीवन में कभी कुछ हासिल नहीं कर पाते हैं। गंदगी के साथ रहना उनके लिए अभिशाप बन जाता है। इसलिए इन लोगों को यह आदत तुरंत छोड़ देनी चाहिए अन्यथा इनका पतन निश्चित है।

धन खर्च से बचें

जो लोग अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखते वे जल्द ही गरीब हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति की गरीबी के इन लक्षणों का वर्णन करते हुए कहा है कि जो लोग अपनी कमाई से अधिक पैसा खर्च करते हैं और नियमित रूप से अपने खर्च पर नियंत्रण नहीं रखते हैं। यह निश्चित है कि वे एक दिन गरीब हो जायेंगे। इसलिए व्यक्ति को केवल जरूरत की चीजों पर ही उचित रूप से पैसा खर्च करना चाहिए।

संध्या के समय न सोएं

सूर्यास्त का समय सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग शाम के समय सूर्यास्त के समय सोते हैं वे बहुत गरीब होते हैं। यह समय देवी लक्ष्मी की पूजा करने का है और जो लोग इस समय सोते हैं उन पर देवी लक्ष्मी कभी कृपा नहीं करतीं और वे जीवन भर गरीब बने रहते हैं।

Read More: Success Mantra: लाइफ में सक्सेस होने के लिए अपनी इन आदतों को करें चेंज

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version